लेटेस्ट अपडेट

नई जॉब्स

रिजल्ट

एडमिट कार्ड

आंसर Key

उत्तर प्रदेश

UP Rojgar Mela 2026: बिना एग्जाम सीधी नौकरी! 98 हजार पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं-12वीं पास भी करें अप्लाई

UP Rojgar Mela Registration 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 19 से 28 फरवरी 2026 तक 20 से ज्यादा जिलों में मेगा रोजगार मेला (Mega Job Fair) आयोजित किया जा रहा है, जहां करीब 98,000+ पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि यहां किसी लिखित परीक्षा (Written Exam) की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू (Direct Interview) के जरिए किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य निजी कंपनियों और बेरोजगार युवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है, ताकि भर्ती प्रक्रिया तेज और आसान बन सके। फ्रेशर (Fresher) और अनुभवी (Experienced) दोनों उम्मीदवारों को इसमें मौका मिलेगा।

किन जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

तारीखवैकेंसीजगहपता
19 फरवरी 2026900देवरियाNSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में
20 फरवरी 2026541प्रतापगढ़सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़
21 फरवरी 20264034प्रयागराजविवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़ सोरांव
21 फरवरी 2026484गोरखपुरराजकीय आईटीआई चरगावा
21 फरवरी 2026464गोंडाराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज
21 फरवरी 2026395चंदौलीगवर्नमेंट आईटीआई रेवसा
21 फरवरी 20261560कानपुर नगरडीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर
21 फरवरी 2026975पीलीभीतउपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय
23 फरवरी 2026346उन्नावचौधरी खजान सिंह कॉलेज
24-26 फरवरी 202611890मेरठआईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर
24 फरवरी 20264223मुरादाबादपॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड
25 फरवरी 20268631मिर्जापुरजीडी बिनानी पीजी कॉलेज
25 फरवरी 2026500भदौहीजिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर
25 फरवरी 202618020सहारनपुरक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, सरकारी आईटीआई दिल्ली रोड
25 फरवरी 20269442गौतमबुद्ध नगरविश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा
25 फरवरी 20261124महोबावीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
26 फरवरी 20266448अमेठीरणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
26 फरवरी 20264933झांसीबुंदेलखंड महाविद्यालय
26 फरवरी 20266338अयोध्याडॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आईटीआई कैंपस
26 फरवरी 20266341आजमगढ़डीएवी पीजी कॉलेज
27 फरवरी 20261160उन्नावविरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर
27 फरवरी 20265945रायबरेलीकर्मयोगी डिग्री कॉलेज
28 फरवरी 2026450कानपुर नगरनारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी
28 फरवरी 202650बुलंदशहरG&R इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
28 फरवरी 20263231जौनपुरजिला सेवायोजन कार्यालय
28 फरवरी 202650गोरखपुरक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर

इस भर्ती अभियान के तहत कई बड़े शहरों में अलग-अलग तारीखों पर जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे।

21 फरवरी को प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर और पीलीभीत में हजारों पदों पर भर्ती होगी।
24 से 26 फरवरी तक मेरठ में तीन दिन का रोजगार महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें सबसे ज्यादा पद उपलब्ध रहेंगे।
25 फरवरी को सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर और मिर्जापुर में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
26 फरवरी को अमेठी, झांसी, अयोध्या और आजमगढ़ में जॉब फेयर लगेगा।
27 फरवरी को रायबरेली और उन्नाव में मौके मिलेंगे, जबकि 28 फरवरी को कानपुर नगर, बुलंदशहर, जौनपुर और गोरखपुर में अंतिम चरण का मेला आयोजित होगा।

कौन कर सकता है आवेदन (Eligibility)

इन रोजगार मेलों में शैक्षणिक योग्यता बहुत सरल रखी गई है।

  • 10वीं पास (High School)
  • 12वीं पास (Intermediate)
  • आईटीआई (ITI)
  • ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट (Graduate/Post Graduate)

अलग-अलग कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, सेल्स, मार्केटिंग, टेक्निकल और ऑफिस जॉब्स (Office Jobs) जैसी कई श्रेणियों में नौकरी मिलेगी।

मेले में जाने से पहले रखें ये जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने होगा –

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बायोडाटा / रिज्यूमे (Resume)
  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी
  • चयन होने के बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Registration Process)

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है।

  • आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
  • अब New Registration पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और योग्यता की जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल अपडेट करें।
  • लॉगिन करके Job Fair सेक्शन में जाएं।
  • जिला चुनकर आवेदन कन्फर्म करें।
  • आवेदन की कॉपी या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

इतने बड़े स्तर पर आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही थी, वे अब सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी पा सकते हैं। कंपनियों को भी तुरंत योग्य उम्मीदवार मिलेंगे, जिससे भर्ती प्रक्रिया तेज होगी।

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो 28 फरवरी 2026 से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें और अपने नजदीकी जिले के जॉब फेयर में शामिल होकर करियर की नई शुरुआत करें।

Leave a Comment