लेटेस्ट अपडेट

नई जॉब्स

रिजल्ट

एडमिट कार्ड

आंसर Key

उत्तर प्रदेश

RBI बैंक Assistant ( सहायक ) भर्ती 2026

बैंकिंग नौकरी का गोल्डन चांस! 50 हजार इन-हैंड सैलरी, 650 पद – आवेदन शुरू

देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने युवाओं के लिए शानदार भर्ती (Bank Job Update) जारी कर दी है। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि केवल ग्रेजुएशन योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है जो सरकारी बैंकिंग सेक्टर में स्थायी नौकरी और आकर्षक वेतन की तलाश कर रहे हैं। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे और अंतिम चयन के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 50,000 रुपये से अधिक मिलेगी।

RBI Assistant 2026 – शॉर्ट डिटेल्स (Quick Overview)

भर्ती संस्थाRBI ( Reserve Bank of India )
पदAssistant
कुल पद650
आवेदन शुरू16 फरवरी 2026
अंतिम तिथि8 मार्च 2026
योग्यताGraduate
आयु सीमा20–28 वर्ष
प्री एग्जाम11 अप्रैल 2026
मेंस एग्जाम7 जून 2026
सिलेक्शनPrelims + Mains + LPT
बेसिक पे₹29,000
ग्रॉस सैलरी₹58,514
इन-हैंड₹50,000–54,000
फीस GEN/OBC/EWS₹450
फीस SC/ST₹50
भाषा आवश्यकतालोकल लैंग्वेज
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
आधिकारिक वेबसाइटopportunities.rbi.org.in
आवेदन मोडOnline
जॉब टाइपPermanent

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
हालांकि एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के उम्मीदवार केवल पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Note – उम्मीदवार जिस राज्य/ऑफिस के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा (Local Language Proficiency) पढ़ना-लिखना और बोलना आना जरूरी होगा।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण वर्गों को छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया कैसे होगी? (Selection Process)

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा –

1 – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

इस चरण में उम्मीदवार की बेसिक योग्यता जांची जाएगी। इसमें प्रश्न होंगे –

English Language
Reasoning Ability
Numerical Ability

2 – मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

यह चरण सबसे महत्वपूर्ण होगा जिसमें 5 सेक्शन शामिल होंगे –

Reasoning
Quantitative Aptitude
English
General Awareness
Computer Knowledge

2 – भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)

यह केवल क्वालिफाइंग (Qualifying Nature) होगी। इसमें स्थानीय भाषा की समझ जांची जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी? (Salary Structure)

नए वेतन संशोधन (Bipartite Settlement Revision) के बाद RBI Assistant की सैलरी काफी आकर्षक हो गई है।

  • बेसिक पे: ₹29,000 प्रति माह
  • ग्रॉस सैलरी: लगभग ₹58,514
  • इन-हैंड सैलरी: ₹50,000 – ₹54,000

इसके अलावा मेडिकल, ट्रांसपोर्ट, लीव ट्रैवल, पेंशन और अन्य कई भत्ते भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम सरकारी नौकरी बनाते हैं।

किन शहरों में पोस्टिंग मिलेगी?

भर्ती देशभर के RBI कार्यालयों के लिए है, जिसमें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ-कानपुर, अहमदाबाद, पटना, भोपाल, जयपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, चंडीगढ़ समेत कई शहर शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद मुंबई ऑफिस में हैं।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • RBI Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज (Documents Upload) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

क्यों खास है यह भर्ती?

ऑल इंडिया प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी।
शानदार वेतन और सरकारी सुविधाएं।
प्रमोशन के अच्छे अवसर।
बैंकिंग करियर की मजबूत शुरुआत।

जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर (Banking Career) में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती साल की सबसे बड़ी अवसरों में से एक मानी जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें।

Sources / Quike Links

Notification

Online Application

Leave a Comment